मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा की प्रतिमा का अनावरण, तीन दिवसीय अनुष्ठान संपन्न
कसरावद। तहसील के ग्राम भटियाण स्थित बाबा सियाराम धाम में सोमवार को ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के पावन संयोग में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के लिए पिछले तीन दिनों से विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे थे।बडूद के पंडित गोपाल कृष्ण पूरे के सानिध्य में ओंकारेश्वर से आए चार विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार, अभिषेक, हवन और विधिवत पूजन कराया। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिमा का अनावरण दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में किया गया। अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और बाबा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे।
इसी क्रम में मालवा माटी के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कमल किशोर नागर द्वारा चल रही भागवत कथा का भी आज समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने संत सियाराम बाबा के उपदेशों और उनके आध्यात्मिक संदेशों को बड़े भाव से सुना।आयोजक संतोष पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँँचने की अपील की है।

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली