बड़ी खेरमाई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
जबलपुर के हनुमान ताल स्थित बड़ी खेरमाई मंदिर से श्री बड़ी खेरमाई महिला समिति द्वारा “मां की बेटी” नाम से भव्य झंडा शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।शोभायात्रा के दौरान मां के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से काली मां की नृत्यमय झांकी ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ आकर्षण का केंद्र रही।श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ झांकियों के दर्शन किए और मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।शोभायात्रा का समापन बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में हुआ, जहां भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह