जबलपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संस्कारधानी जबलपुर शिवमय नजर आई। शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तजनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह बाबा भोलेनाथ के भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक भजनों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।विजय नगर स्थित बाबा शिव धाम कचनार सिटी में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने शिव दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भंडारे के प्रसाद का लाभ उठाया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।आयोजन समिति के प्रमुख ने हमारे चैनल से बातचीत में बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर जबलपुर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।