रासेयो शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता पर जोर
नागदा जं. (निप्र) – स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा ग्राम नायन में आयोजित विशेष आवासीय शिविर के पांचवें दिवस की शुरुआत “उठ जाग मुसाफिर भोर भई” गीत के साथ हुई।परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय नायन में श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद शिविर स्थल से गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनजागरूकता रैली निकाली गई तथा गांव के मध्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा वोटर आईडी, आधार कार्ड, आभा आईडी एवं संबल योजना से संबंधित सर्वे भी किया गया।बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता ग्राम नायन के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेमेंद्र सिंह चंद्रावत ने की। इस दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार प्रसाद ने शिविरार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने की सलाह दी।इसके पश्चात स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सीएचओ नायन हेमेंद्र सिंह चंद्रावत, सिविल हॉस्पिटल नागदा के टीबी विभाग की लैब सुपरवाइजर नीतू शर्मा तथा आईसीटीसी काउंसलर कविता सेन ने ग्रामवासियों एवं शिविरार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।नीतू शर्मा ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, कारण, जांच, उपचार और टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शासन की निक्षय पोषण योजना, फूड बास्केट, प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि एवं निशुल्क उपचार संबंधी जानकारी देते हुए ग्रामीणों और स्वयंसेवकों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार प्रसाद, डॉ. ओमप्रकाश परमार, सचिन तिवारी, प्रांजल रंजन अवस्थी, कविता कौर चौहान, पुष्पा बरानिया, अंजू ठाकुर, डॉ. कृष्णपाल सिंह नरूका, डॉ. शिवशंकर पटेल, डॉ. निधि बाजपेयी, रामप्रताप वीर सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जटाशंकर मेले में बच्चों के लिए निःशुल्क झूले, श्रद्धालुओं को बांटी गई जलेबी
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त