अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
खरगोन। अमेरिका और भारत के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध खरगोन में सामने आया है। भारत कृषक समाज ने इस समझौते पर आपत्ति दर्ज कराते हुए विधायक सचिन यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इसे निरस्त करने की मांग की।गुरुवार शाम विधायक सचिन यादव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारत कृषक समाज से जुड़े सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन सौंपते हुए विधायक यादव ने कहा कि प्रस्तावित यूएस-इंडिया ट्रेड डील भारत की अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से किसानों के हितों के प्रतिकूल है। उनका आरोप था कि यह समझौता एकतरफा है और अमेरिका के पक्ष में अधिक लाभकारी प्रतीत होता है।भारत कृषक समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के निर्देश पर जिला इकाई ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि हाल ही में हुआ व्यापार करार भारतीय किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विधायक यादव ने कहा कि अमेरिका में मात्र लगभग 2 प्रतिशत लोग खेती करते हैं और वहां औसत जोत करीब 450 एकड़ प्रति किसान है, साथ ही कृषि क्षेत्र को 60 प्रतिशत से अधिक सरकारी सब्सिडी मिलती है।इसके विपरीत भारत में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है, जहां औसत जोत लगभग 1 से 1.15 एकड़ है और कृषि क्षेत्र को बजट का लगभग 3 प्रतिशत ही सब्सिडी मिलती है। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से इस समझौते पर पुनर्विचार करने और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी