पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल
इंदौर।
भाजपा सरकार की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यप्रणाली और विफलताओं के चलते इंदौर में दूषित पानी पीने से कई मासूम लोगों की मौत के विरोध में तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक विशाल न्याय यात्रा का आयोजन किया गया।यह न्याय यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकाली गई। यात्रा में नागदा-खाचरोद के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार तथा इंदौर नगर निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि दूषित पानी जैसी गंभीर समस्या प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान
देवन गांव में भीषण आग, सिलिंडर धमाकों से मची अफरातफरी
एकाना पिच पर फूटा LSG का गुस्सा, लैंगर ने WACA से की तुलना
विवाद खत्म: नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट से मांगी माफी