यूजीसी के नए नियमों के विरोध में खरगोन में सवर्ण समाज का प्रभावी प्रदर्शन
खरगोन।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा खरगोन शहर में प्रभावी प्रदर्शन किया गया। राधावल्लभ मार्केट में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सवर्ण समाज के लोगों ने नारेबाजी कर यूजीसी के इस निर्णय के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया।प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज की रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी का नया नियम समानता के सिद्धांत के खिलाफ है और यह छात्रों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला है। उनका आरोप है कि यह उच्च शिक्षा पर सीधा हमला है और इससे देश के युवाओं को जातिगत विभाजन की ओर धकेला जा रहा है।सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नाम पर जारी की गई यूजीसी की हालिया अधिसूचना को लेकर सामान्य वर्ग में गहरी नाराजगी है। इसी कारण देशभर में इस नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार छात्रों और समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के नए नियमों पर पुनर्विचार करे और उन्हें वापस ले।

दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव