हरियाणा की देबस्मिता बनीं फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा जलवा
भोपाल। मेहनत, आत्मविश्वास और बहुआयामी प्रतिभा की मिसाल बनीं देबस्मिता ने 16 फरवरी को मुंबई में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही अब वे 61वें फेमिना मिस इंडिया के राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच देबस्मिता ने कठिन और बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया को पार कर यह उपलब्धि हासिल की। चयन की शुरुआत नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय स्क्रीनिंग राउंड से हुई, जिसके बाद मुंबई में तीन दिनों तक चले फाइनल चरण में प्रतिभागियों की सोच, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सामाजिक दृष्टिकोण की गहन परीक्षा ली गई।हरियाणा के सलावाहस गांव से जुड़ी देबस्मिता का बचपन राजस्थान के अजमेर में बीता। वे प्रतिष्ठित मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर की पूर्व छात्रा हैं, जहाँ उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल और नेतृत्व में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने माउंट कार्मल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और वर्तमान में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से सस्टेनेबल डेवलपमेंट में मास्टर डिग्री के साथ-साथ एन्थ्रोपोलॉजी (विज्ञान) की पढ़ाई कर रही हैं।देबस्मिता का सफर केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने भारतीय सेना की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत यूपीएससी स्तर की परीक्षा और सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) को सफलतापूर्वक पास कर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है, जो उनके अनुशासन, मानसिक मजबूती और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।मॉडलिंग और सिनेमा की दुनिया में भी देबस्मिता तेजी से उभरता नाम हैं। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं और कन्नड़ फिल्म “ब्लडी बाबू” में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी रही हैं। बेंगलुरु में जल-विषाक्तता पर शोध और परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास जैसे कार्यों में उनका सक्रिय योगदान रहा है।अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर देबस्मिता ने कहा कि यह ताज उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मंच उन्हें समाज के लिए सार्थक कार्य करने और अपने सपनों को नई दिशा देने का अवसर प्रदान करेगा।अब देश की निगाहें देबस्मिता पर टिकी हैं, जहां वे राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा की संस्कृति, आत्मविश्वास और आधुनिक सोच का सशक्त प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट