दमोह में चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच मंदिर के मुख्य द्वार पर कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा पोस्टर-बैनर लगाकर दर्शनार्थियों के लिए मर्यादित एवं साधारण परिधान में मंदिर आने की अपील की गई है। पोस्टरों के माध्यम से मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में हिंदू संगठन के पं. नित्या प्यासी ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अपील की गई है। वहीं तहसीलदार रोबिन जैन और कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।