मथुरा वृंदावन में मानव सेवा को समर्पित संस्था पना घर आश्रम ने 20 जनवरी 2026 को एक असहाय और लावारिस पुरुष को सुरक्षित रेस्क्यू कर आश्रम में भर्ती कराया। यह व्यक्ति रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र में पाया गया और सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग और आवश्यक वेरिफिकेशन के बाद व्यक्ति को आश्रम में सुरक्षित रखा गया। आश्रम में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार, भोजन, वस्त्र और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया। अपना घर आश्रम वर्षों से असहाय, निराश्रित और लावारिस लोगों के लिए आशा की किरण बनकर कार्य कर रहा है, और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है