रीवा के चिरहुला मंदिर में बनेगा अन्न क्षेत्र, कलेक्टर ने विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया
रीवा। शहर के प्रसिद्ध चिरहुला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विस्तारीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर परिसर में अन्य बड़े मंदिरों की तर्ज पर अलग अन्न क्षेत्र और मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि मंदिर के पास करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से प्रवचन हॉल और पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। इन निर्माण कार्यों को 6 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक 58 मीटर लंबा कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है, जिसमें हरियाली और आकर्षक सजावट की व्यवस्था की जाएगी। इससे मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।मंदिर परिसर में नई दुकानों के ऊपर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से दो हॉल बनाए जा रहे हैं, जिनका उपयोग अन्न क्षेत्र के रूप में किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था की जाएगी।कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंदिर परिसर में पार्किंग और मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का भी निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा।निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना