ट्रेड यूनियन के बैनर तले देशव्यापी हड़ताल का शहर में असर, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
खरगोन। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल का असर खरगोन शहर में भी देखने को मिला। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने निजीकरण, विनिवेश और श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।बीमा, बैंक, एलआईसी, एमआर और बीएसएनएल के कर्मचारियों ने राधावल्लभ मार्केट क्षेत्र में एकत्र होकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलआईसी एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में विनिवेश की नीति तत्काल बंद की जानी चाहिए।कर्मचारियों ने बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे सार्वजनिक बीमा संस्थानों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। स्थायी नियुक्तियों पर रोक और बड़े पैमाने पर आउटसोर्सिंग के कारण सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तथा कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा भी संकट में है।प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि भीषण स्टाफ की कमी के बावजूद नई भर्तियाँ नहीं की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ रहा है। उन्होंने श्रम कानूनों में किए जा रहे कर्मचारी विरोधी संशोधनों को वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास बंद करने की मांग की।संघ प्रतिनिधियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियाँ देश की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार कर श्रमिक हितों की रक्षा करने की मांग की।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज