मराल घाटी में हुए सड़क हादसे में मृतक की दो दिन बाद हुई पहचान
कसरावद (जिला खरगोन, मध्य प्रदेश)।
कसरावद क्षेत्र के मराल कंपनी के पास घाटी में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसका शव कसरावद सिविल अस्पताल में दो दिनों तक सुरक्षित रखा गया।
पुलिस को मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान अशोक पिता लक्षमण गायकवाड़, निवासी कवठेकर वाड़ी, पथरडी शिवार, नाशिक (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलने पर परिजन कसरावद पहुंचे। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।पुलिस ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन