खरगोन में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, देशभर की टीमें ले रहीं भाग
खरगोन शहर के उत्कृष्ट मैदान पर जिला हॉकी संघ एवं युवा हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री नवग्रह कप अखिल भारतीय आमंत्रित हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 फरवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।इस प्रतियोगिता में हरियाणा, नरसिंहपुरी, उज्जैन, खरगोन, नागपुर, गुजरात हॉकी अकादमी, रामपुर हॉकी अकादमी (उत्तर प्रदेश), एसडी हॉकी अकादमी (हरियाणा), बरेली (उत्तर प्रदेश) सहित कई नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक और उच्च स्तरीय हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इनामी राशि एवं ट्रॉफी
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी।प्रथम पुरस्कार विपिन गौर एवं शाकिर हाजी, द्वितीय पुरस्कार नितिन मालवीय तथा तृतीय पुरस्कार अनिल रघुवंशी की ओर से दिया जाएगा।
विजेता और उपविजेता टीम को राजमणी ज्वेलर्स की ओर से आकर्षक ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
पहले दिन के रोमांचक मुकाबले
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में खरगोन और राजस्थान की टीम आमने-सामने रहीं। हाफ टाइम से पहले राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन गोल कर बढ़त बना ली। हाफ टाइम के बाद खरगोन की टीम ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन अंततः राजस्थान ने 4–1 से मुकाबला जीत लिया।दूसरा मुकाबला एस.आर. हरियाणा और अमरावती की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने आक्रामक और तेज़ खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन अवसर पर एसडीओपी रोहित अलावे, थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई, राजमणी ज्वेलर्स के राजेंद्र सोनी, मनोज रघुवंशी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना