संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने विभिन्न आयोजनों में की सहभागिता, धर्मशाला निर्माण हेतु ₹1 लाख सहयोग की घोषणा
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर खाचरौद, ग्राम पचलासी एवं नागदा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने सहभागिता कर संत रविदास जी के आदर्शों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने समाजजनों को जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।नागदा में संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने उपस्थित होकर रविदास समाज को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने रविदास समाज द्वारा प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण हेतु एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश देता है, जिसे आज के समय में अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है।इसके पश्चात पूर्व विधायक गुर्जर खाचरौद नगर पहुँचे, जहाँ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए भव्य जुलूस का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।बाद में पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ग्राम पचलासी पहुँचे, जहाँ जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएँ दीं।इन कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा, पीसीसी सदस्य अनोखीलाल सोलंकी, राधे जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जीवन ढोला पाटीदार, चन्द्रप्रकाश चौरडिया, शहर अध्यक्ष शेरू मंसूरी, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर पाटीदार, रवि शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षदगण दशरथ वाक्तरिया, प्रकाश डाबी, जितेन्द्र पांचाल, लखन गोहर, राजेन्द्र धाकड़, बाबु नागर, अनिल भरावा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता