बोहरा बाखल क्षेत्र में बोहरा समाज ने किया सुबह वॉकाथॉन का आयोजन
खरगोन।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 26 जनवरी से एक दिन पहले खरगोन शहर के बोहरा बाखल क्षेत्र में बोहरा समाज द्वारा सुबह वॉकाथॉन (दौड़) का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं सैयदना साहब की खुशी और उनके फरमानों का पालन करना रहा।कार्यक्रम के संबंध में सहायक आयुक्त अदील इकबाल हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सैयदना साहब द्वारा हमेशा यह संदेश दिया गया है कि सुबह की सैर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। नियमित रूप से सुबह वॉक करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। इसी संदेश को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह वॉकाथॉन आयोजित किया गया।उन्होंने कहा कि “अच्छी सेहत से अच्छा मन बनता है और बेहतर कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।” समाज के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था।वॉकाथॉन की शुरुआत बोहरा बाखल मस्जिद से हुई, जो बावड़ी बस स्टैंड, डायवर्सन रोड बस स्टैंड, श्रीकृष्ण तिराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए पुनः बोहरा बाखल मस्जिद पर समाप्त हुई।इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रूप से संपन्न हुआ।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं