मकर संक्रांति: ओरछा में उमड़े श्रद्धालु, बेतवा तट पर भक्तिभाव
निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने आज बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति से एक दिन पहले, यानी कल शाम से ही श्रद्धालुओं के ओरछा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।वैसे तो ओरछा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान रामराजा सरकार के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मकर संक्रांति के पर्व पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु बेतवा नदी में स्नान कर भगवान रामराजा के दर्शन करते हैं और मेले का भी आनंद लेते हैं।मान्यता है कि ओरछा में भगवान रामराजा सरकार के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मकर संक्रांति के मौके पर पूरी धार्मिक नगरी भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े