सागर जिले के बण्डा-सागर रोड पर ग्राम सौरई के पास स्थित मध्यभारत एग्रो कंपनी के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।