मिर्जापुर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में गूंजी निमाड़ी भक्ति, लोकगायक शिव गुप्ता ने भजनों से बांधा समां
कसरावद। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम मिर्जापुर स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में निमाड़ के प्रसिद्ध लोकगायक शिव गुप्ता ने अपनी सुमधुर आवाज़ में शिव महिमा और शिव-पार्वती विवाह पर आधारित निमाड़ी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।लोकगायक शिव गुप्ता ने “भोला पार्वती का ब्यावन चलिया तजी गढ़ चौवरा…”, “दुल्लव देखी न हर्ष रही मन गवरा…”, “गौरा की पायल की झंकार सुनी… न आई गया रे भोले बाबा समाधि तोड़ी न…” जैसे लोकप्रिय भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। इसके साथ ही गणगौर पर्व से जुड़े पारंपरिक गीत “ठुमक ठुमक हम वाड़ी म जावा…” की प्रस्तुति ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के दौरान शिव गुप्ता ने अपने चुटकुलों और रोचक किस्सों से देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अन्य भजनों की भी जमकर सराहना की। आयोजन के समापन पर सरपंच मांगीलाल, संजय पटेल एवं जितेंद्र चौहान द्वारा लोकगायक शिव गुप्ता एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया।इस अवसर पर गणेश मुकाती, नारायण पटेल, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा