दांगीपुरा पीईईओ क्षेत्र में नवाचार, विद्यालय में छात्र गोविंद का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीईईओ क्षेत्र दांगीपुरा में शिक्षा को रोचक और बच्चों के लिए प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से लगातार किए जा रहे नवाचारों के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय छान का पुरा में कक्षा 1 के छात्र गोविंद का जन्मदिवस प्रार्थना सभा के दौरान बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में पीईईओ प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण मीणा ने गोविंद का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चे को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।जन्मदिवस समारोह के दौरान छात्र गोविंद ने अध्यापकों, अभिभावकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में केक काटा तथा विद्यालय के अन्य बच्चों को मिठाइयाँ व टॉफियाँ वितरित कीं। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम मीणा, हितेश भाट सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने विद्यालय में बच्चों के जन्मदिवस मनाने की इस पहल की सराहना की।प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद ने बताया कि आगे से विद्यालय के सभी बच्चों का जन्मदिवस इसी तरह धूमधाम और खुशी के माहौल में मनाया जाएगा। इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन, उत्साह और नियमितता बढ़ेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव