खाँवल राजा गढ़ी में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, सांस्कृतिक रंग में रंगा आयोजन
मथुरा।
थाना सुरीर क्षेत्र के ग्राम खाँवल राजा गढ़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार 31 जनवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जाख बाली झाड़ी माता मंदिर परिसर में श्रद्धा, अनुशासन और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ।सम्मेलन में क्षेत्र सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन, देशभक्ति गीत एवं लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला ने समूचे परिसर को भक्तिमय एवं राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जाख बाली झाड़ी माता आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के दिनेश आचार्य, गौरव गुप्ता, टिंकल गुप्ता, निष्काम पुष्पेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता एवं मनीष गुप्ता ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालते हुए मंच संचालन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया।इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री पारस पारथ (मथुरा), श्री श्री 1008 पूज्य नवल गिरी महाराज (महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा), नाजिया इलाही खान (सनातनी, दिल्ली), सुनीता सिंह गॉड (प्रदेश अध्यक्ष, युवा वाहिनी अलीगढ़), भूमि वार्ष्णेय (राष्ट्र सेविका अधिकारी) एवं संजय कुमार पांडे शामिल रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आरएसएस के सौ वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा, राष्ट्र निर्माण में संगठन के योगदान, सामाजिक समरसता तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला।सम्मेलन के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने सम्मेलन की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा