मंदसौर के बालोदा में ट्रैक्टर चोरी के प्रयास में फायरिंग, ग्रामीण घायल
मंदसौर। जिले के गरोठ थानाक्षेत्र के ग्राम बालोदा में बीती रात कंजरों ने ट्रैक्टर चोरी का प्रयास किया और टेंट की दुकान पर सो रहे 62 वर्षीय गणपत लाल पर बंदूक से फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल गणपत लाल को गरोठ अस्पताल लाया गया, जहां ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दरबार गोपालसिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रैफर कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर 4 से 5 लोग थे। उनके पीछा करने पर कंजरों ने कई जगह फायरिंग की और 3-4 स्थानों पर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मंदसौर, विनोद कुमार मीणा, घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।पुलिस ने पूरे इलाके में कंजरों की तलाश तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन—इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज