भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का बयान
भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया अपने भीलवाड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बयान दिए। तोगड़िया ने कहा कि देश में अब हिंदू समाज का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी जैसे योद्धाओं के वंशज आज भी राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि मुगल शासकों के वंशज अब दिखाई नहीं देते।अपने संबोधन में तोगड़िया ने दावा किया कि देश में हिंदू समाज का वर्चस्व मजबूत हुआ है और समाजिक एकता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता अब अपने इतिहास और गौरव के प्रति अधिक जागरूक हो रही है।भीलवाड़ा दौरे में उनके इस बयान को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
एंबुलेंस नहीं मिली तो जवान बने सहारा, गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट