कलचुरी एलएनसीटी ग्रुप इनक्यूबेशन सेंटर को राज्यस्तरीय सम्मान
भोपाल।
कलचुरी एलएनसीटी ग्रुप इनक्यूबेशन सेंटर (केएलआईसी-एलएनसीटी) को एमपी स्टार्टअप समिट 2026 में प्रथम उपविजेता (1st रनर-अप) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह आयोजन एमपी स्टार्टअप सेंटर, भोपाल द्वारा किया गया।यह सम्मान कलचुरी एवं अनुपम इनक्यूबेशन सेंटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश एस. डी. राय ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव के करकमलों से प्राप्त किया। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन और एमपी स्टार्टअप सेंटर की कार्यकारी प्रमुख डॉ. आभा ऋषि भी उपस्थित रहीं।एलएनसीटी ग्रुप के नेतृत्व—डॉ. अनुपम चौकसे, संस्थापक जय नारायण चौकसे, पूनम चौकसे, डॉ. श्वेता चौकसे, डॉ. पूजा श्री चौकसे और डॉ. अशोक राय—ने इस उपलब्धि पर इनक्यूबेशन सेंटर को अपनी शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग और मार्गदर्शन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।यह उपलब्धि एलएनसीटी ग्रुप के स्व-वित्तपोषित इनक्यूबेशन मॉडल और सेंट्रल इंडिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम में उसके प्रभावशाली योगदान को दर्शाती है। यह सम्मान छात्रों, स्टार्टअप और नवोन्मेषकों को रोजगार सृजक बनाने की दिशा में

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी