एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अमलाहा टोल प्लाजा पर 150 हेलमेट वितरित किए,
सीहोर SP दीपक कुमार शुक्ला ने प्रदेशव्यापी यातायात सुरक्षा अभियान के तहत अमलाहा टोल प्लाजा पर 150 हेलमेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं थे और आर्थिक रूप से असमर्थ थे, उन्हें निःशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए।लोगों को हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।
हाईवे पर सुरक्षा सुधार के निर्देश
हेलमेट वितरण के बाद एसपी ने चौकी अमलाहा का निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।
साथ ही हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए—
-
ब्लाइंड स्पॉट की पहचान कर सुधार,
-
हाईवे किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने,
-
मार्ग पर संकेतक चिन्ह और लाइटिंग सुधारने
—के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में टोल मैनेजर वीरेंद्र सिंह चौधरी, नीरज निगम, उमाशंकर पांडे, राजीव निगम, एसडीओपी आकाश अमलकर, थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे, चौकी प्रभारी अमलाहा प्रेम सिंह ठाकुर और यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना