रोपा स्कूल में 250 बच्चों को बांटे उन्नी स्वेटर, चेहरे पर खिली मुस्कान
रोपा।
माहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोपा में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भामाशाह अशोक दादरवाल ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के 250 छात्र-छात्राओं को उन्नी स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने उनका माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर स्थानांतरित व्याख्याता तेजपाल सिंह देवेंदा ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो पुस्तकें वितरित कीं – “राजस्थान का भूगोल” और “राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, परंपरा एवं विरासत”। वहीं, स्थानांतरित व्याख्याता मधुसूदन शर्मा (संस्कृत) ने 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मिल्टन पानी की बोतलें प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान कैलाश चंद्र भाट (अध्यापक गणित) ने विद्यालय विकास कोष में ₹15,000 नकद दान किया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया और उनका योगदान सराहा।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े