भीलवाड़ा में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, प्रदर्शन कर लगाए ‘हाय-हाय’ के नारे
भीलवाड़ा। आज मंगलवार को भीलवाड़ा सहित प्रदेशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर यह हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और शनिवार अवकाश की मांग को लेकर की गई। सुबह करीब 10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बसंत विहार शाखा के सामने बैंक अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।यूनियन के सचिव अशोक बिड़ला ने बताया कि जिले की 130 से अधिक बैंक शाखाओं के 1500 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी और अधीनस्थ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं, जिससे आम जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनके लिए भी अन्य सरकारी और बीमा संस्थानों की तरह समान अवकाश व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव