नहर का पानी नहीं मिलने से नाराज़ किसान, तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे
सागर जिले के बंडा तहसील अंतर्गत गूगरा खुर्द क्षेत्र के किसानों ने सोना नाला नहर में पानी न मिलने को लेकर गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि सोना नाला बांध से बम्होरी शाहगढ़ और सिलापरी सहित आसपास के गांवों तक नहर के माध्यम से हर वर्ष खेतों में सिंचाई का पानी दिया जाता है, लेकिन इस वर्ष 11 दिसंबर तक भी नहर नहीं खोली गई, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर नहर का पानी नहीं खोला गया तो वे मजबूरन कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना और भूख हड़ताल करेंगे। इसके परिणामों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के बाद किसान तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक किसान नहर खोलने की मांग पर तहसील कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रखे हुए थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर