बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में श्री राम उत्सव समिति का प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बुधवार को रायपुर कर्चुलियान में श्री राम उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। रायपुर थाना परिसर के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि वहां मंदिरों पर हमले, घरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन घटनाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की। राम उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन एक चेतावनी है। यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं हुए, तो पूरे देश में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा और अपने धर्म एवं समुदाय की सुरक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाएगा।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक