उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा, दुकानदार से मारपीट
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में एक दुकानदार को पुरानी उधारी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। मामला पृथ्वीपुर बस स्टैंड क्षेत्र का है, जहां चाय, गुटखा और सिगरेट की दुकान चलाने वाले आशिक यादव की दुकान पर कल शाम ध्रुव परमार अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि ध्रुव परमार ने सिगरेट मांगी और दुकान में बैठकर सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान दुकानदार ने उससे पुरानी उधारी के पैसे मांग लिए, जिससे युवक भड़क गया और दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद उसके एक साथी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने आरोपी ध्रुव परमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज