शहडोल पुलिस ने आदिवासियों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भांडा फोड़ा
शहडोल।
शहडोल जिले में आदिवासियों के नाम से वाहन खरीद कर उनसे अवैध लाभ कमाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि अगर उनके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में सूचना दें।जानकारी के अनुसार, दिनांक 25/12/24 को फरियादी अनवर अली ने सिंहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रावेन्द्र गुप्ता और रवि सोनी ने अपने साथियों अभयराज द्विवेदी, नुमान खान, मोहित बैगा, जयकुमार राव के साथ मिलकर गरीब आदिवासियों को मोटरसाइकिल फाइनेंस कराने का झांसा देकर उनके नाम पर वाहन फाइनेंस करवाए और फिर इन वाहनों को उच्च मूल्य पर अन्य लोगों को बेचकर अवैध लाभ कमाया।सिंहपुर थाना में इस मामले में अपराध क्रमांक 270/24, धारा 318, 316 बीएनएस के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस की विवेचना में पता चला कि रावेन्द्र गुप्ता और अभयराज द्विवेदी इस अपराध की योजना बनाते थे, जबकि उनके सहयोगी जरुरतमंद आदिवासियों को ढूंढकर लाने-ले जाने और फाइनेंस कराने में मदद करते थे।विवेचना के दौरान फरार आरोपी रावेन्द्र गुप्ता और अभयराज द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने गरीब आदिवासियों के नाम पर वाहन फाइनेंस करवा कर अवैध लाभ अर्जित किया। इसके अलावा आरोपी रवि सोनी और मोहित बैगा को भी गिरफ्तार किया गया, जो न्यायिक अभिरक्षा में जेल में हैं।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन