शहडोल: 69वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन
शहडोल: शहडोल में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलगुरू प्रो. रामाशंकर (पं. शंभूनाथ विश्व विद्यालय) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाओं में अनुशासन, आपसी सम्मान और भाईचारे का महत्व भारतीय खेल संस्कृति की असली पहचान है।समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं कोचों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में कुल 358 खिलाड़ी भागीदारी किए, जिन्होंने अपने हुनर से दर्शकों को रोमांचित किया।
फाइनल मुकाबला:
राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केरल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र टीम को हराकर विजेता बनी। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, रणनीति और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र