घने कोहरे ने ली जान: भीलवाड़ा में कोठारी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, कई वाहन टकराए
भीलवाड़ा जिले के मांडल क्षेत्र में कोठारी पुलिया पर सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद कोठारी पुलिया और आसपास के इलाके में करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करने और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने में जुटे हुए हैं।फिलहाल राहत कार्य जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा