भोपाल में वेस्ट ज़ोन यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल का जलवा, तीसरे दिन कई टीमों ने किया अगले दौर में प्रवेश
भोपाल। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल द्वारा आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रही है। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, कोलार रोड स्थित खेल परिसर में आयोजित यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर की ओर बढ़ चुकी है।प्रतियोगिता के तीसरे दिन पूल C और D के अंतर्गत कई हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।मेज़बान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए गोकुल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सिद्धपुर को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज़ किया। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में एलएनसीटी के खिलाड़ियों ने आक्रामक सर्विस और मजबूत डिफेंस से सभी का दिल जीत लिया।अन्य मुकाबलों में डॉ. डी. वाय. पाटील यूनिवर्सिटी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में सेज यूनिवर्सिटी, इंदौर को 3-2 से हराया। वहीं संजीवनी यूनिवर्सिटी, कोपरगांव ने महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी को 3-0 से मात दी।हेमचंद्राचार्य नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी (HNGU) ने जीजीटीयू को 3-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।इसके अलावा आरटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट को 3-0, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी, भोपाल ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गुजरात को 3-0 से पराजित किया।निरमा यूनिवर्सिटी ने राजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी, बुंदेलखंड को 3-0, जबकि एसपीयू पुणे, एसबीकेएम, छत्रपति शिवाजी यूनिवर्सिटी, पनवेल और पारुल यूनिवर्सिटी, गुजरात ने भी अपने-अपने मुकाबले 3-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में नॉकआउट मुकाबले और भी अधिक रोमांचक होंगे। खेल प्रेमियों में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट