मंडलेश्वर में तेज रफ्तार कार का कहर, एक की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
मंडलेश्वर (खरगोन)। बड़वाह–धामनोद हाईवे पर धरगांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के सुलगांव फाटे स्थित यशराज कॉलोनी के सामने तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान 55 वर्षीय व्यापारी मुन्ना कर्मा, निवासी धरगांव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
माहे रमजान का चांद नजर आते ही खुशियों की लहर, इबादत में डूबा मुस्लिम समाज
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी