सिंगरौली में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP66ZD8764 को बिना अभिवहन पास के बोल्डर का परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के तहत वाहन को जब्त कर पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।