मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर एक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर मथुरा में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बृजवासियों का कहना है कि जब-जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आते हैं, तब-तब क्षेत्र को कोई न कोई नई सौगात मिलती है। इस बार भी लोग विकास से जुड़ी बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, वहीं मुख्य मार्गों पर सघन वाहन और कागजात जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।स्थानीय लोगों का कहना है कि मथुरा-वृंदावन धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। योगी सरकार के कार्यकाल में यहाँ विकास कार्यों ने गति पकड़ी है और बृजवासियों को उम्मीद है कि इस बार भी मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए कोई बड़ी योजना या सौगात की घोषणा करेंगे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि योगी आदित्यनाथ मथुरा और बृज क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी नई योजनाएं और सौगातें लेकर आएंगे।