औरैया में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM ने रुकवाया शादी
औरैया के मां मंगला काली मंदिर में हो रहे बाल विवाह को प्रशासन ने समय रहते रोककर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर औरैया सदर के उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौके पर पहुंचे और शादी को तत्काल रुकवाया। साथ ही अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार को दिए गए हैं।जांच के दौरान लड़की संजना के पिता नंदराम द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। वह श्याम नगर, कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद की निवासी है। मौके पर लड़की की उम्र से संबंधित कोई अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।वहीं लड़के लक्ष्मण के पिता कुंवर पाल भी अपने बेटे की उम्र का कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। प्राथमिक रूप से लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष आंकी जा रही है। लड़का खेड़ा, जिला जालौन का निवासी बताया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के अभिभावकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हाईकोर्ट ने खस्ता अदालतों पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा गंभीर क्यों नहीं?
कपास किसानों के लिए खुशखबरी, MSP फंड के लिए सरकार ने CCI को 1,718.56 करोड़ मंजूर
चैत्र नवरात्रि कल से शुरू, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Gaurav Gogoi ने कांग्रेस में मतभेद की खबरों को किया खारिज
Korba में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग पर हमला
दोस्त ही निकला आरोपी, रायगढ़ में चौकीदार की हत्या का खुलासा