ग्राम पंचायत जामन में सरपंच उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
मोहन बड़ोदिया: जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जामन में सोमवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह से ही सुचारू रूप से चली, जिसमें मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।इस उपचुनाव में कुल 86.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।उपचुनाव की मतगणना 2 जनवरी को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस