सांवरियाजी दर्शन के लिए साइकिल यात्रियों का भव्य जत्था रवाना
खरगोन (मध्य प्रदेश)।
सांवरा मारे घरां भी आजो…, मैंने झोली फैला दी सांवरिया…, सांवरिया के नाम हजार मैं कैसे लिखूं…, जैसे भजनों और जयकारों के बीच रविवार को 1100 युवा साइकिलों पर सवार होकर समीपी ग्राम मेनगांव- पिपराटा से सांवरियाजी दर्शन के लिए रवाना हुए।इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य जिले, प्रदेश और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना करना है। यह यात्रा लगातार पिछले 17 वर्षों से निकाली जा रही है और इसे लेकर न केवल यात्रियों बल्कि पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखा गया।यात्रियों को रवानगी देने के लिए पूरे गांव के लोग उमड़ आए। ग्रामीणों ने जत्थे को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए धूमधाम से गांव के बाहर तक रवाना किया। इस यात्रा में शामिल 690 साइकिल यात्री 4 दिनों में लगभग 425 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।साइकिल यात्रियों ने सुबह ग्राम दुर्गामाता मंदिर में एकत्र होकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भजनों और जयकारों के बीच सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।आयोजन स्थल और रास्ते में लोगों की श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने योग्य था। ग्रामीणों ने यात्रियों को जलपान और मार्गदर्शन की सुविधाएं भी प्रदान कीं।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन