सागर देवरी में बूढ़ी खेर माई धूमावती प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
सागर जिले के देवरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बूढ़ी खेर माई धूमावती की प्रतिमा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी हुई है। छोटी माई दरबार के तत्वाधान में मुआर रोड स्थित स्थल पर स्थापित इस प्रतिमा को देखने दूर-दूर से भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि माता ने भक्त को स्वप्न में दर्शन देकर प्रतिमा स्थापित करने का संदेश दिया, जिसके बाद जबलपुर की तर्ज पर प्रतिमा का निर्माण कराया गया।
प्रतिमा को नीरज नामदेव द्वारा बुजुर्ग स्वरूप में तैयार किया गया है, जो भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं भक्त जगदीश विश्वकर्मा द्वारा अपने शरीर पर नौ दिनों तक जवारे बोकर और मां नर्मदा का जल ग्रहण कर कठोर साधना की जा रही है। यह दृश्य श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की