मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धारकुंडी आश्रम पहुंचकर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के किए अंतिम दिव्य दर्शन
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सतना जिले स्थित धारकुंडी आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परमहंस आश्रम धारकुंडी में ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के अंतिम दिव्य दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आसन एवं धूनी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और समाज के लिए दिए गए योगदान को नमन किया।इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पांडे, रीवा संभाग आयुक्त बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस., पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं साधु-संत उपस्थित रहे।आश्रम परिसर में श्रद्धा और शांति का वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से श्रद्धालुओं एवं संत समाज में भावुक माहौल देखने को मिला।

‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन—इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज