मानसिक रूप से असहाय लोगों के लिए मसीहा बने टिक्कू लाला खान, चला रहे मानवीय मुहिम
देवरी । सागर जिले के देवरी नगर के गांधी वार्ड में रहने वाले मुस्लिम समाज के युवक टिक्कू लाला खान मानसिक रूप से असहाय, बेघर लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। वे पिछले छह महीनों से नगर और आसपास की सड़कों पर भटक रहे मानसिक रूप से असहाय लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।टिक्कू लाला खान अपनी टीम के साथ ऐसे लोगों को तलाश कर उन्हें नहलाते हैं, शरीर की गंदगी साफ करते हैं, नए कपड़े पहनाते हैं और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हैं। इसके बाद प्रयास किया जाता है कि उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए या उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।खास बात यह है कि यह पूरी सेवा वे अपने निजी खर्चे से कर रहे हैं। बिना किसी सरकारी सहायता के टिक्कू लाला खान और उनकी टीम मानवता की मिसाल पेश कर रही है। उनकी इस पहल से कई बेसहारा लोगों को नया जीवन मिला है और समाज में उनकी सराहना हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि टिक्कू लाला खान जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ यह कार्य कर रहे हैं, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस मुहिम से यह संदेश मिलता है कि इंसानियत और सेवा किसी धर्म या समाज की मोहताज नहीं होती।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम