झालावाड़: मनोहरथाना पुलिस ने 45 लाख का डोडा-चूरा जब्त
झालावाड़। जिले की मनोहरथाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 182.3 किलो अफीम डोडा-चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा 407 पिकअप भी जब्त की गई। जब्त किए गए डोडा-चूरा की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। यह सफलता वृत्ताधिकारी मनोहरथाना अशोक कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव और मनोहरथाना पुलिस टीम ने हासिल की।पुलिस टीम गश्त के दौरान ठीकरिया से मनोहरथाना कस्बे की ओर लौट रही थी, तभी उन्हें मनोहरथाना की तरफ से एक सफेद रंग की टाटा 407 पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया।मनोहरथाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच भालता थानाधिकारी उप-निरीक्षक रमेश सिंह कर रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार