सड़क दुर्घटना मामला: उपनिरीक्षक निलंबित, चालक के खिलाफ केस दर्ज
सीहोर। झागरिया जोड़, इंदौर–भोपाल रोड पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। घटना में शामिल लाल रंग की थार जीप (क्रमांक MP04 ZW 7803) की चालक और उपनिरीक्षक किरण राजपूत के विरुद्ध कोतवाली थाना सीहोर में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही और कदाचार का दोषी मानते हुए उपनिरीक्षक किरण राजपूत (थाना आष्टा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और यदि कोई पुलिसकर्मी भी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं इस कार्रवाई से आम जनता में यह संदेश गया है कि पुलिस प्रशासन लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार