नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस टीम को इनाम
मैहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय कुछ लोग केवल साक्षी थे। मुख्य आरोपी विमलेश उर्फ टिर्री, पिता संतोष कोल (20 वर्ष, बंशीपुर) के साथ दो अन्य व्यक्ति—मनीष कोल और अजय—पर घटना में सहयोग का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम बनाई और लगातार मॉनिटरिंग की। नतीजा यह रहा कि सभी आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया गया और पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने कोतवाली थाना पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है

टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद