गणतंत्र दिवस से पहले मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मथुरा। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर मथुरा जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील धार्मिक नगरी मथुरा में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भूतेश्वर बस स्टैंड और मथुरा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर मौजूद रहीं।रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश और निकास द्वारों पर यात्रियों की कड़ी निगरानी की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से यात्रियों के बैग, ट्रॉली और अन्य सामान की गहन जांच की गई। वहीं बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मथुरा धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र, होटल, धर्मशालाओं, लॉज और अन्य ठहराव स्थलों पर भी सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मथुरा में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का दावा है कि कड़े सुरक्षा इंतजामों से आमजन और श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला
छतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
पीएम मोदी के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज, गहलोत ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट और पंचायत चुनाव को बनाया मुद्दा
अमेरिकी टैरिफ दर में भारत को बड़ी राहत, 18 से घटकर अब 10 प्रतिशत हुआ टैरिफ