गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।आदेश के अनुसार, 26 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतज़ामों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट तय करेगा राजस्थान SI भर्ती का भाग्य: हाईकोर्ट के 'रद्द' आदेश को सर्वोच्च अदालत में चुनौती।
होर्मुज स्ट्रेट खुला: वैश्विक तेल संकट टला, भारत को मिली बड़ी संजीवनी
महिला आरक्षण पर रार: प्रियंका गांधी ने सरकार को दी 'पुराना बिल' लाने की चुनौती
पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: 17 जिलों में बरसे बादल, पारे में गिरावट पर किसानों को भारी चपत।
हाईवे पर किसकी नजर? देवीनगर फ्लाईओवर पर मिले सिम कार्ड वाले कैमरे, बड़ी साजिश का शक।
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु