टीकमगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
टीकमगढ़ जिले से एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पलेरा थाना अंतर्गत स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही एक 58 वर्षीय वर्ग विशेष शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया।घटना की जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची रोज की तरह स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान शिक्षक ने उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के निर्माणाधीन कक्ष में ले जाकर उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया।बच्ची ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया, जिससे शिक्षक डरकर वहां से भाग गया और उसे धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए।छात्रा ने घर पहुंचकर रोते हुए पूरी घटना अपनी दादी को बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजन पलेरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिक्षक केखिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय हिंदू संगठनों के लोग कस्बे में इकट्ठा हुए। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही बुलडोजर से उसके घर गिराने की भी अपील की।मामले की गंभीरता को देखते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा