मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर 2025 को ताला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 379/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को दस्तयाब किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि गोविंद यादव निवासी धौसड़ा ने अपने साथियों पिंटू पाव और बंटा कोल के साथ मिलकर उसका अपहरण किया और उसे महाराष्ट्र ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 64(2)(m), 65(1), 127(4), 351(3), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1)(wi), 3(2)(v) एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ा दीं।मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने 13 मार्च 2026 को सहयोगी आरोपी प्रसंद पाव उर्फ पिंटू (19) पुत्र सौखीलाल पाव निवासी ग्राम धौसड़ा थाना ताला जिला मैहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि मामले के एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक आर.बी. अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक समयलाल ठकुरिया, रामावतार रावत, प्रधान आरक्षक राकेश मिश्रा, चंदन शुक्ला, पंकज मिश्रा तथा आरक्षक धनंजय तिवारी और नागेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।